RBSE Board Result 2024 : राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, यहाँ से चेक करें अपना रिजल्ट 

राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हुए कई दिन बीत चुके है बता दें कि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित हुई थी व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित हुई थी। अब सभी विद्यार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए इस आर्टिकल में जरुरी अपडेट है। प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षाएँ 30 मार्च को समाप्त हुई थी व 12वीं बोर्ड परीक्षाएँ 4 अप्रैल को समाप्त हुई थी। उसके बाद बोर्ड की पुस्तिकाओं का मूल्याङ्कन शुरू हो चूका है।

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगभग 1 महीने का समय लग सकता है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मई महीने के अंत तक या फिर जून महीने के शुरुआत में 10वीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही सूचना सबसे पहले इस वेबसाइट पर अपडेट कर दी जायेगी। रिजल्ट की जानकारी सबसे पहले प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन कर सकते है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट डेट

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएँ 7 मार्च से शुरू हुई व 30 मार्च 2024 को बोर्ड परीक्षा का समापन हुआ। बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 तक रखा गया था। पिछले वर्ष 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जून महीने के प्रथम सप्ताह में जारी किया गया था। इसके अनुसार इस वर्ष भी जून महीने के प्रथम सप्ताह में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट डेट

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएँ 29 फरवरी से शुरू हुई थी व बोर्ड परीक्षाओं का समापन 4 अप्रैल 2024 को हुआ था। इसके बाद से उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पिछले वर्ष मई महीने के अंतिम सप्ताह में 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इस वर्ष भी इसी के आसपास रिजल्ट जारी होने की सम्भावना है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी नीचे बताई गई प्रक्रिया से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in को विजिट करना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर एग्जाम रिजल्ट्स के विकल्प पर जाना होगा।

फिर आपको अपनी बोर्ड कक्षा का चयन करना होगा, 10वीं या 12वीं बोर्ड का चयन करने के बाद नए पेज पर अपने रोल नंबर दर्ज करने होंगे। सब्मिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा इसको डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

Leave a Comment